रोज सब्जी खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 11:43

सब्जियां हैं शरीर के लिए फायदेमंद, मगर ज्यादा खाने पर हो सकती हैं ये 4 परेशानियां

यूं तो सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, मगर यदि आप बहुत ज्यादा सब्जियां खाते हैं तो आपके शरीर को ये 4 परेशानियां भी हो सकता हैं।
सब्जियां खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सब्जियों में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आपको बहुत सारी बीमारियों से बचाते हैं, जिनमें कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा सब्जी खाना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए आप एक दिन में 3-4 कटोरी तक सब्जियां खा सकते हैं। मगर यदि आप ज्यादा सब्जियां खाते हैं, तो आपको कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे संकेत, जो बताते हैं कि आप खा रहे हैं जरूरत से ज्यादा सब्जियां।
कब्ज की समस्या
सब्जियों में फाइबर होता है, जो आपको पेट की परेशानियों से दूर रखता है। फाइबर वाले आहार खाने से मलाशय की गंदगी साफ होती है इसलिए इसे कब्ज के लिए फायदेमंद माना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में फाइबर खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। जी हां, बहुत ज्यादा फाइबर आपके मल को कड़ा और लंबा बनाता है, जिससे मलत्याग के समय आपको परेशानी हो सकती है और कब्ज की समस्या हो सकती है।

पेट दर्द की समस्या
अगर आप ज्यादा सब्जियां खाएंगे, तो आपके पेट में ज्यादा मात्रा में फाइबर जाएगा, जिसे पचाने के लिए आपके पाचनतंत्र को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ज्यादा मात्रा में सब्जियों को पेट आसानी से पचा नहीं पाता है, जिसके कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बहुत अधिक सब्जियां खाने से आपको गैस बनने की भी समस्या हो सकती है। इसलिए सब्जियां खाएं, मगर लिमिट में खाएं। एक दिन में 5 कटोरी से ज्यादा सब्जियां न खाएं।

कमजोरी और कुपोषण के हो सकते हैं शिकार
आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत ज्यादा सब्जियां खाने के बाद भी आप कमजोरी और कुपोषण के शिकार हो सकते हैं। दरअसल सब्जियों में सॉल्यूबल फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ये ऐसा फाइबर होता है, जो पानी में घुलकर जेल में बदल जाता है। ये फाइबर शरीर के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है। मगर अगर ये सॉल्यूबल (घुलनशील) फाइबर शरीर में बहुत अधिक हो जाए, तो ये शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को कम करता है। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा सब्जियां खाते हैं तो आपका शरीर कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फैट को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, जिससे आपका शरीर कुपोषित होने लगता है।


विटामिन डी की हो सकती है कमी
बहुत अधिक सब्जियां खाने से शरीर की विटामिन डी को इस्तेमाल करने की क्षमता भी कमजोर होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा सब्जियां खाते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसके कारण आपकी हड्डियां और दांत कमजोर हो सकते हैं और आप ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोपीनिया जैसे हड्डी रोगों के शिकार हो सकते हैं। आप जानते हैं कि विटामिन डी शरीर के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके बिना आपका शरीर कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं कर पाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info